लोकसभा चुनाव : सुपौल लोकसभा क्षेत्र में बारिश ने डाला खलल, दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गयी मतदाताओं की कतार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 2:16 PM
सुपौल : सुपौल लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ. वोट गिराने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. हालांकि, सुबह मतदान से करीब एक घंटा पूर्व रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण मतदान केंद्रों पर वोटरों की उपस्थिति कम देखी गयी. लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही […]
सुपौल : सुपौल लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ. वोट गिराने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. हालांकि, सुबह मतदान से करीब एक घंटा पूर्व रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण मतदान केंद्रों पर वोटरों की उपस्थिति कम देखी गयी. लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की कतार बढ़ती गयी.
वहीं, जिले के दर्जनों मतदान केंद्रों पर इवीएम की गड़बड़ी की शिकायत मिली. इसके कारण मतदान बाधित रहा. निर्मली विधानसभा क्षेत्र के 21 नंबर बूथ पर पोलिंग एजेंट से मारपीट की गयी. जिला मुख्यालय में बूथ संख्या 137 पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मो हारुण रसीद और कोसी कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 151 पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मतदान किया.
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
सुपौल लोकसभा
आठ बजे : 4 प्रतिशत
नौ बजे : 8.30 प्रतिशत
दस बजे : 11.50 प्रतिशत
11 बजे : 22 प्रतिशत
12 बजे : 28.5 प्रतिशत
1 बजे : 33 प्रतिशत
2 बजे : 43 प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










