अनशन पर बैठे पीड़ित की हालत बिगड़ी, कराया भर्ती, जमीन विवाद को लेकर पांच दिनों से अनशन पर बैठा था

Updated at : 15 Mar 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
अनशन पर बैठे पीड़ित की हालत बिगड़ी, कराया भर्ती, जमीन विवाद को लेकर पांच दिनों से अनशन पर बैठा था

निर्मली : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 में बीते रविवार को जमीन विवाद को लेकर पिटाई किये जाने व लगातार जमीन विवाद से आजिज होकर स्थानीय गोपाल प्रसाद साह विगत 05 दिनों से अनशन पर हैं और आत्मदाह की चेतावनी दी है. मामले को लेकर पीड़ित श्री साह ने तैलिक साहू समाज के नाम […]

विज्ञापन

निर्मली : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 07 में बीते रविवार को जमीन विवाद को लेकर पिटाई किये जाने व लगातार जमीन विवाद से आजिज होकर स्थानीय गोपाल प्रसाद साह विगत 05 दिनों से अनशन पर हैं और आत्मदाह की चेतावनी दी है. मामले को लेकर पीड़ित श्री साह ने तैलिक साहू समाज के नाम पत्र प्रेषित कर आत्मदाह की चेतावनी दी है.

आवेदन में श्री साह ने कहा है कि बीते रविवार की सुबह तकरीबन 8:45 बजे कुदाल उठा कर रखने व मांगने पर नहीं देने के क्रम में स्थानीय वासुदेव प्रसाद साह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की. पिटाई के दौरान उन लोगों ने उनके दोनों पैरों पर वार कर जख्मी कर दिया. जिससे वे बेहोश हो गए और उनलोगों ने उनके छाती में भी जमकर प्रहार कर जान से मारने का प्रयास किया.
जब स्थानीय लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन लोगों को भी गाली गलौज कर भगा दिया. पीड़ित श्री साह ने आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी निजी जमीन हड़पने हेतु वासुदेव प्रसाद साह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है.
इधर सूचक द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. पूछने पर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में विभिन्न धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 40/19 दर्ज करते हुए आरोपी वासुदेव साह को जेल भेजा गया है.
इधर गोपाल साह के अनशन पर बैठे होने की सूचना पर बीडीओ राम विजय पंडित, थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल, सीओ बिनोद कुमार गुप्ता ने उनके घर पहुंच कर गोपाल शाह को पीएचसी लाया. जहां पीड़ित का इलाज किया जा रहा है.
वहीं इलाज कर रहे डॉ मनोज कुमार दिवाकर ने बताया कि इलाज किया जा रहा है. परन्तु स्थिति नाजुक है, नारी की गति धीमी है. पीड़ित का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार से लेकर अनुमंडल न्यायालय का चक्कर लगाया. परन्तु प्रशासन की मिली भगत के कारण मुझे उचित न्याय नहीं मिल सका. अब इस जिंदगी में रहकर क्या करूंगा.
वहीं इस संबंध में पूछने पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना जब प्राप्त हुई तो सीओ व थानाध्यक्ष को कार्रवाई हेतु कहा गया. बताया कि मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी भी हुई है. एसडीएम ने कहा कि बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए पीएचसी निर्मली में भर्ती कराया गया है, पूरे मामले की जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन