ePaper

1062.2 किलो गांजा बरामद, हाथ नहीं लगे तस्कर

Updated at : 20 Apr 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
1062.2 किलो गांजा बरामद, हाथ नहीं लगे तस्कर

रात में दल चिन्हित स्थल पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की गयी

विज्ञापन

सरायगढ़. एसएसबी की 45वीं बटालियन ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारत-नेपाल सीमा के पास 1062.2 किलो गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई देर रात करीब 11:15 बजे नरपतपट्टी सीमा चौकी पर नाका ड्यूटी के दौरान की गयी. इस संबंध में बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी दी कि यह सफलता तस्करी रोकने के लिए लगातार की जा रही सतर्क निगरानी और कड़ी मेहनत का नतीजा है. गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 221 से लगभग चार किलोमीटर भीतर, स्पर संख्या 2400 के सामने नदी के उस पार रेत के बीच भारी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाया गया है. सूचना की पुष्टि होते ही उपनिरीक्षक भाव सिंह तोमर के नेतृत्व में एक विशेष नाका दल गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई गयी. रात में दल चिन्हित स्थल पर पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की गयी. करीब आधे घंटे की गहन खोजबीन के बाद नाका दल को सफेद रंग की बोरी बंद सामग्री मिली, जिनसे गांजा जैसी दुर्गंध आ रही थी. आगे की छानबीन में कुल 30 बोरियों से 506 पैकेट बरामद हुए. सभी पैकेटों की जांच नारकोटिक्स डिटेक्शन मशीन से की गई, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई. हालांकि तलाशी के दौरान तस्कर मौके पर नहीं मिले, लेकिन नाका दल ने जब्त किए गए 1062.2 किलोग्राम गांजा को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की. जब्ती के पश्चात सभी मादक पदार्थों को भपटियाही थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व स्वयं कमांडेंट गौरव सिंह ने किया. उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और टीम की निडरता के चलते 45वीं बटालियन ने एक बड़ी तस्करी की साजिश को नाकाम करते हुए समाज के हित में एक अहम कदम उठाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन