आसमान में खिली धूप पर दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई व कोलकाता रूट की सभी उड़ानें रहीं रद्द

Updated:
विज्ञापन
आसमान में खिली धूप पर दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई व कोलकाता रूट की सभी उड़ानें रहीं रद्द

स्पाइस जेट व इंडिगो की ओर से बिना कोई तथ्यात्मक जानकारी दिये विमानों को रद्द कर दिया गया. इस कारण सैंकड़ों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

दरभंगा. जिला में बहुत दिनों के बाद गुरुवार को सुबह से धूप खिली रही. दरभंगा एयरपोर्ट से विभिन्न रूटों पर पर आने-जाने के लिए टिकट कटाये पैसेंजर हवाई यात्रा को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे. बावजूद आज फिर अधिकांश रूटों पर विमानों की आवाजाही नहीं हो सकी.

स्पाइस जेट व इंडिगो की ओर से बिना कोई तथ्यात्मक जानकारी दिये विमानों को रद्द कर दिया गया. इस कारण सैंकड़ों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अनुकूल मौसम के बावजूद गुरूवार को दरभंगा एयरपोर्ट से मुम्बई व कोलकाता रूट पर विमानों का आवागमन नहीं हो सका.

दिल्ली, बेंगलुरु के लिये एक- एक विमान का परिचालन हुआ. वहीं हैदराबाद मार्ग पर जहाजों का आना- जाना हो सका. इस प्रकार कुल 16 शेड्यूल में केवल छह रूटों पर उड़ान सेवा संचालित हुई. अधिकांश रूटों पर विमान सेवा स्थगित रहने के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

यात्रियों ने कहा कि दोनों एयरलाइन्स सही जानकारी नहीं देते हुये सेवा स्थगित कर देते हैं. इस पर संबंधित विभाग का कोई कंट्रोल नहीं है. इस कारण हवाई यात्रा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन