सीवान में सांप के साथ स्टंट करना पड़ा महंगा, गले में लटके सांप ने ली युवक की जान

सीवान में सांप के साथ स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. युवक सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था. इसी दौरान सांप के फन को मुंह में डाल लिया. सांप के काटने से उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई.
सीवान. जहरीले सांप को कभी गले लगाना तो कभी किस करना एक युवक को महंगा पड़ गया. गले में लटके सांप ने युवक की जान ले ली. युवक सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था. इसी दौरान सांप के फन को मुह में डाल लिया. सांप के काटने से उसकी कुछ ही देर बाद मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सांप को गले में लटका कर घूम रहा था. इसी दौरान सांप के फन को मुंह में डाल लिया.
इस पूरी घटना क्रम का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कोबरा के साथ करतब दिखा रहा है. युवक ने कभी सांप को गले में लपेटता है तो कभी उसे हाथ में रखकर घुमाता दिख रहा है. इसके साथ-साथ यह भी कह रहा है कि अगर मेरे मुंह में विष दे देंगे तो मर जाऊंगा. ये मेरे गुरु हैं. यह कहकर वह सांप को मुंह में डाल लेता है. ऐसा एक बार नहीं, बल्कि 3-4 बार किया.
Also Read: सीवान में सांप के साथ स्टंट करना पड़ा महंगा, गले में लटके सांप ने ली युवक की जान
बताया जा रहा है कि युवक नशे में था. वह घर के पास ईंट को हटा रहा था. इसी दौरान ईंट के बीच से सांप निकल गया. कुछ लोगों ने सांप के ऊपर डीजल डाल दिया. इससे सांप कुछ देर के लिए बेहोश हो गया था. इस दौरान युवक सांप को सामने रख कर जोर-जोर से बात करने लगा. फिर अपने सिर को उसके सामने झुका लेता है. इंद्रजीत के इस खेल का लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया. युवक कुछ देर बाद सांप के फन को पकड़ कर अपने मुंह में डाल लिया. यह खेल कुछ देर तक चलता रहा. इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया. जिससे उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




