गोपालगंज में दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, सो रहे बुजुर्ग की मौत

Updated at : 14 May 2023 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, सो रहे बुजुर्ग की मौत

एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे घर में घुस आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. हादसे के वक्त बुजुर्ग अपने घर के कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसा. इस हादसे में एक महिला भी घायल हो गयी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे घर में घुस आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. हादसे के वक्त बुजुर्ग अपने घर के कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसा. इस हादसे में एक महिला भी घायल हो गयी है. घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई की है. पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा है. घटना हथुआ बड़ा कोईरोली गांव की है. मृतक की पहचान कोईरोली गांव निवासी चंदेश्वर पटेल के रूप में हुई है.

एक की मौत, दूसरा घायल 

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात चंदेश्वर पटेल अपने घर में सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक दीवार को तोड़ते हुए घर में घुस गयी. ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग चंदेश्वर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी है. इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ गया लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से बचाया और हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा है.

ट्रक चालक की हालत गंभीर 

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपित ट्रक चालक को गिरासत में ले लिया गया है. लोगों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है. पिटाई से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. ट्रक ड्राइवर की पहचान पिंटू यादव के रूप में हुई है, जो भोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन