सोनपुर मेला 2022: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज करेंगे उद्घाटन, दो साल बाद इस बार होने जा रहा है ये खास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2022 10:15 AM
बिहार ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाले सोनपुर मेले का आगाज आज होने जा रहा है. सोनपुर मेले का उद्घाटन रविवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे. इसकी पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है.
छपरा (सदर). छह नवंबर से सात दिसंबर तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन रविवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे. शाम 4:30 बजे मेला के मुख्य पंडाल में उद्घाटन समारोह होगा. इसके लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. इस दौरान ”सोनपुर मेला 2022” एप का भी शुभारंभ किया जायेगा.
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कला संस्कृति एवं युवा, खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय, राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, श्रम संसाधन मंत्री बाकी पेज 15 पर सुरेंद्र कुमार राम शामिल होंगे. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवंप्रावैधिकी मंत्री सह सारण के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह करेंगे. इस अवसरपर जिले के सभी सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद भी रहेंगे. उद्घाटन को लेकर मेला समिति केअध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त पूनम तथा सचिव सह डीएम राजेश मीणा ने देर शाम पूरी व्यवस्था का जायजा लिया.
बता दें कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाले सोनपुर मेले का आगाज आज होने जा रहा है. कोरोना महामारी के सामने आने के बाद पिछले दो साल से यह मेला प्रभावित हो गया था. अब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से सोनपुर का विश्व प्रसिद्ध मेला लगने वाला है. विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में हर आयु, हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास होता है. इस मेले के बारे में कहा जाता है कि यहां दुनिया की हर चीज आसानी से उपलब्ध हो जाता है. जो एक साथ कहीं और नहीं मिलता हैं. हर तबके के लोग अपनी चाहत को लेकर मेले में आता है. मेले में कई नई चीजें जुड़ी हैं, तो कई अब इतिहास के पन्नों में दबकर रह गयी है. वहीं, इस मेले की पहचान पशु मेले के रूप में विख्यात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










