आरा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, सोनू समेत पांच युवकों को पुलिस ने दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2022 3:29 PM
भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस ने मैच जीतने की खुशी में पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे विवादित नारे लगाये लगानेवाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. विवादित नारे लगाते हुए गुरुवार की रात एक वीडियो वायरल हुआ था.
आरा. भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस ने मैच जीतने की खुशी में पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे विवादित नारे लगाये लगानेवाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. विवादित नारे लगाते हुए गुरुवार की रात एक वीडियो वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवाओं का एक झुंड ट्रॉफी के साथ जुलूस निकाल कर जश्न मनाते देश विरोधी नारे लगा रहा है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है, लेकिन इसी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य की तलाश जारी है. नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार हुए युवकों में कल्लू, सोनू, अरमान, और तनवीर शामिल हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोइलवर प्रखंड के नरबीरपुर टोला चांदी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था, जिसमें कोइलवर बनाम चांदी के बीच फाइनल टूर्नामेंट खेला गया था. टूर्नामेंट के दौरान पंचायत के कुछ प्रतिनिधि और कोइलवर ब्लॉक के कुछ कर्मी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. टूर्नामेंट के दौरान चांदी की टीम विजयी हुई और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. दोनों विजेताओं को इनाम के तौर पर ट्रॉफी दी गयी थी, जिसके बाद ट्रॉफी लेकर विजेता और उसके समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे. जुलूस में तकरीबन 25 से 30 युवक मौजूद थे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
ऐसे विवादित वीडियो के वायरल होने की सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह को जैसे ही मिली उन्होंने तुरंत एक टीम का गठन किया और मामले की जांच कराने में जुट गये. वहीं वायरल वीडियो को सही पाया और पुलिस कार्यवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे पांच युवकों को फौरन गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई है. भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चौकीदार के बयान पर पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गयी है. वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और बाकी के युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










