बिहार के छह जिलों में मिले कोरोना के छह नये मरीज, पटना में नया कोई संक्रमित नहीं मिला

Mumbai: A BMC health worker does the screening of a passenger for COVID-19 test, at a railway station in Mumbai, Thursday, May 27, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI05_27_2021_000067B)
कोरोना का संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य में मंगलवार को छह जिलों में छह नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जिन जिलों में नये संक्रमित मिले हैं उनमें दरभंगा, गोपालगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सुपौल और पश्चिम चंपारण जिले शामिल हैं.
पटना. कोरोना का संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य में मंगलवार को छह जिलों में छह नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जिन जिलों में नये संक्रमित मिले हैं उनमें दरभंगा, गोपालगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सुपौल और पश्चिम चंपारण जिले शामिल हैं.
इन जिलों में एक-एक नये संक्रमित पाये गये हैं. पटना में एक भी नया मरीज नहीं मिला है. राज्य में कुल 129698 सैंपलों की जांच की गयी. राज्य में कोरोना के 54 एक्टिव केस हैं जबकि रिकवरी रेट 98.66% है.
राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को कुल सात लाख 27 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया गया. मंगलवार को बिहार ने टीकाकरण मामले में तीसरे पायदान पर जगह बनायी.
पटना जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 76473 लोगों ने वैक्सीन ली है. इसमें 40694 लोगों ने पहला और 35779 ने दूसरा डोज लिया है. इससे पहले सोमवार को 1,10,829 लोगों ने वैक्सीन ली थी.
महाअभियान के दो दिनों में जिले के 187,302 लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया गया. वहीं, जिले के सभी सेंटरों पर बुधवार को वैक्सीन लगायी जायेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




