सीवान में चोरी की बाइक और 37 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक और शराब के साथ गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

चोरी की बाइक और शराब के साथ गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

सीवान में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की बाइक और 37 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

सीवान: दरौली थाना क्षेत्र के बलहु मठिया पुल के समीप बुधवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक और 37 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार युवक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के बिकउर गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है.

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने रोका

थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली.

तलाशी के दौरान उसके पास से 37 लीटर देसी शराब बरामद की गयी.

जांच में चोरी की निकली बाइक

पुलिस ने जब युवक के पास मौजूद बाइक की जांच की, तो पता चला कि बाइक चोरी की है.

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक और शराब को जब्त कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन
Chandra Prakash

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन