बड़हरिया के ऐतिहासिक यमुनागढ़ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: गढ़देवी मंदिर में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

यमुनागढ़ स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में एकत्रित भीड़

बड़हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. दूर-दराज से आई महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे.

विज्ञापन

बड़हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर परिसर में सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा. दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं गढ़देवी की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण परंपरा के अनुसार प्रखंड के हरदियां, पड़रौना, कुवहीं, कुड़वां, तीनभेड़िया, रानीपुर, कोइरीगांवा, सदरपुर, भलुआं, महबूबछपरा, नवलपुर, सावना, जगतपुरा, इनायछपरा, तेतहली और कंहौली सहित दर्जनों गांवों की श्रद्धालु महिलाएं पहले अपने गांव की गौ माला, जिसे ग्रामीण भाषा में ‘गांव की काली माई’ कहा जाता है, की पूजा करती हैं. इसके बाद यमुनागढ़ पहुंचकर ऐतिहासिक गढ़देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

सुबह से मंदिर में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर देवी से परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए थे. समाजसेवी बीरन कुमार कुशवाहा, लालसाहेब शर्मा, धैर्यनाथ सिंह, राजकुमार वर्मा मंटू, मनोज कुशवाहा सहित अन्य लोग भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे.

वहीं, प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर एसआइ गुड्डू कुमार और एएसआइ सोनू रफी दलबल के साथ गढ़देवी मंदिर परिसर में मौजूद रहे. पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन