हलका कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से भूमि संबंधी कार्य हुए प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

जिले भर के हलका कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही. जिससे सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है.

विज्ञापन

सीवान. जिले भर के हलका कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही. जिससे सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है. भूमि संबंधी कार्य, दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया बाधित हो गयी है. प्रतिदिन अंचल कार्यालयों में अपने जरूरी काम से आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है. हड़ताल के कारण आमजन की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. जानकारी के अनुसार, हलका कर्मचारी नौ फरवरी को एक दिवसीय अवकाश पर थे और 11 फरवरी से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और अवकाश पर चले गये हैं. आंदोलन का नेतृत्व बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा कर रहा है. संघ के जिला अध्यक्ष ऋतुराज एवं जिला सचिव चंदन कुमार ने बताया कि बीते वर्ष राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते के बावजूद अब तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. मांगें पर स्पष्ट निर्णय नही लेने तक जारी रहेगा हड़ताल : कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में गृह जिला में पदस्थापन, वेतनमान 1900 से बढ़ाकर 2800 करना, सेवा संपुष्टि, अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार समाप्त करना, रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली, सुरक्षा की गारंटी, संवर्ग परिवर्तन पर रोक, बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्ति,, एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ आदि मांगे शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन