सीवान: हसनपुरा में छत की रेलिंग गिरने से 58 वर्षीय महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

एम एच नगर थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के हसनपुरा में छत की रेलिंग गिरने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पूरी घटना की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

सीवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में शुक्रवार को छत की रेलिंग गिरने से 58 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान लहेजी गांव निवासी रवींद्र यादव की 58 वर्षीय पत्नी सोना मती देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

अमरूद के पेड़ के पास बैठी थीं महिला, अचानक गिरी रेलिंग

घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे सोना मती देवी अपने घर के आंगन में छत के नीचे अमरूद के पेड़ के पास बैठी थीं. इसी दौरान अचानक छत की रेलिंग टूटकर भरभराकर उनके ऊपर गिर गयी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

मौत की खबर मिलते ही गांव में पसरा मातम

सोना मती देवी की मौत की सूचना मिलते ही लहेजी गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.

मृतका के दो पुत्र सुनील कुमार और सतीश कुमार हैं, जो दोनों अविवाहित हैं. मां की अचानक मौत से दोनों बेटों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन