सीवान में बाइक से गिरकर महिला की मौत, बेटे के साथ जा रही थीं ललिता देवी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के दरौली थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई. कर्महा गांव की ललिता देवी अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार थीं, तभी शनिचरा बाबा स्थान के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई.

विज्ञापन

सीवान: दरौली थाना क्षेत्र के कर्महा गांव की 52 वर्षीय महिला की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतका की पहचान कर्महा गांव निवासी ललिता देवी के रूप में हुई है. हादसा अंसाव थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबा स्थान के समीप हुआ, जहां अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई.

विज्ञापन

बाइक से गिरने पर गंभीर रूप से हुई थीं घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, ललिता देवी अपने बेटे के साथ बाइक से दरौली की ओर से आ रही थीं. इसी दौरान शनिचरा बाबा स्थान के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और अंसाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल महिला को तत्काल आंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की जानकारी मिलने पर अंसाव थानाध्यक्ष संतोष कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों को सूचना दी. उन्होंने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ बाइक से जा रही थीं. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन