सीवान में पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग करने वाला आरोपी ललन सिंह गिरफ्तार, शराब माफियाओं पर शिकंजा

Author Pankaj Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

Siwan Police Action : सीवान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के तहत, अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान हमला हुआ था.

विज्ञापन

Siwan Police Action : सीवान पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हुआ था हमला

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को दरौली थाना क्षेत्र के मेहरौनी घाट पर दरौली थाना पुलिस और मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी थी. घटना के बाद दरौली थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

Siwan Police Action : ललन सिंह उर्फ ललन चौबे गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी ललन सिंह उर्फ ललन चौबे को 8 जुलाई को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार इससे पहले 18 फरवरी को दिलीप बीन और मेहता बीन तथा 6 मई को विक्रम बीन को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एक और आरोपी भी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी

पुलिस के अनुसार इसी मामले में प्रकाश उपाध्याय को भी 8 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले में आवश्यक पूछताछ और अनुसंधान जारी है. पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

एसपी बोले- अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी

एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. इस कार्रवाई में दरौली थाना के अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार और उससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read : सीवान के 96 शिक्षकों पर गिर सकता है गाज, शिक्षा विभाग सख्त, 3 दिन में जवाब नहीं दिया तो कटेगा वेतन


विज्ञापन
Pankaj Kumar

लेखक के बारे में

By Pankaj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन