सीवान: आंदर के सहसराव गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई जर्जर सड़क, प्रशासन से पक्की सड़क की मांग

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क की मरम्मत में जुड़े लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के आंदर प्रखंड के सहसराव गांव में, जहां जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण सड़क वर्षों से जर्जर थी, वहीं ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा जुटाकर और श्रमदान कर उसे दुरुस्त किया है। हालांकि, यह एक अस्थायी समाधान है और ग्रामीण अब स्थायी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Siwan News: आंदर प्रखंड के सहसराव गांव में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत सोमवार को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से कर दी. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी.

विज्ञापन

चंदा जुटाकर शुरू कराया मरम्मत कार्य

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला. लंबे समय तक कोई पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने स्वयं चंदा एकत्र कर सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया.

श्रमदान कर भरे गड्ढे

ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए सड़क पर मिट्टी, ईंट के टुकड़े और अन्य निर्माण सामग्री डालकर गड्ढों को भरा तथा सड़क को समतल किया. मरम्मत के बाद सड़क पर आवागमन काफी हद तक सुगम हो गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

स्थायी निर्माण की उठाई मांग

ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल अस्थायी समाधान है. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क का स्थायी निर्माण जल्द कराने की मांग की, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उनका कहना था कि यह सड़क गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और किसानों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका पक्कीकरण जल्द कराया जाना चाहिए.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन