ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के मोरा खाप गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा चालक को सीट के अंदर से निकाला. तब तक चालक दम तोड चुका था. घटना शुक्रवार की रात्रि की बतायी जाती है.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के मोरा खाप गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा चालक को सीट के अंदर से निकाला. तब तक चालक दम तोड चुका था. घटना शुक्रवार की रात्रि की बतायी जाती है. इधर घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को रात में हीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. चालक थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अजीत कुमार बताया जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर बिठुना गांव के ध्रुप राय की बताई जाती है. जो मिट्टी भरने का काम कर रहा था. तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को युवक का शव घर आते ही कोहराम मच गया. चालक की मां लक्ष्मीणा देवी, पिता फागू राय, बहन ज्योति कुमारी व अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. आसपास की महिलाएं उन्हें सांत्वना देने व ढांढस बंधाने में जुटी थीं. मौके पर जनार्दन राय, विपिन कुमार, संजय राय, कामेश्वर राय, नथुनी राय, वरुण शेखर व अन्य लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन