बच्चा चोरी के आरोप में तीन महिलाएं पकड़ायीं
नगर के मिसकरही मुहल्ले में बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाह और आशंका को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रही तीन महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
मैरवा. नगर के मिसकरही मुहल्ले में बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाह और आशंका को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रही तीन महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, मिसकरही मोहल्ले के लोगों ने तीन महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में मुहल्ले में बैठे और रेकी करते हुए देखा. ग्रामीणों का आरोप है कि ये महिलाएं बच्चों पर नजर रख रही थीं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थीं. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उन्हें घेर लिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उग्र लोगो को समझा-बुझाकर शांत कराया और तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस फिलहाल उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है. ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके. थाना प्रभारी राहुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए