ePaper

56 पैक्स का कार्यकाल समाप्त, बीसीओ बने प्रशासक

Updated at : 17 Feb 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
56 पैक्स का कार्यकाल समाप्त, बीसीओ बने प्रशासक

जिले में 56 पैक्स और एक व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासन ने अंतरिम व्यवस्था लागू कर दी है.विभिन्न कारणों से समय पर चुनाव नहीं हो पाने के कारण इन समितियों की प्रबंधकारिणी स्वतः अवक्रमित हो गई है. ऐसी स्थिति में समितियों के कामकाज को बाधित होने से बचाने के लिए संबंधित प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों (बीसीओ) को प्रशासक नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान.जिले में 56 पैक्स और एक व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासन ने अंतरिम व्यवस्था लागू कर दी है.विभिन्न कारणों से समय पर चुनाव नहीं हो पाने के कारण इन समितियों की प्रबंधकारिणी स्वतः अवक्रमित हो गई है. ऐसी स्थिति में समितियों के कामकाज को बाधित होने से बचाने के लिए संबंधित प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों (बीसीओ) को प्रशासक नियुक्त किया गया है. डीसीओ सौरभ कुमार ने कहा है कि नियुक्त प्रशासक समिति के नियमित कार्यकलापों को जारी रखेंगे. साथ ही, चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे. वित्तीय लेन-देन में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए समिति के बैंक खातों के संचालन में आवश्यक सुधार करने को भी कहा गया है. जिन समितियों ने अब तक निर्वाचन प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया है. उन्हें दो दिनों के भीतर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. प्रशासक की नियुक्ति जिले के कई प्रखंडों की समितियों में की गई है. इनमें नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी, सीवान सदर के बाघड़ा, बड़हरिया के चौकी हसन, दिनदयालपुर, भोपतपुर, माधोपुर, रसूलपुर और सुंदरपुर, लकड़ीनवीगंज के जगतपुर, डुमरा, बलडीहा और लकड़ी, बसंतपुर के कुमकुमपुर, सरेया श्रीकांत, कन्हौली और राजापुर, भगवानपुरहाट के बिठुना, महाराजगंज के जिगरहवा, पोखरा और रिसौरा, पचरूखी के गोपालपुर, सुपौली और शंभोपुर, हुसैनगंज के खरसंडा, चांप, पश्चिमी हरिहांस, बड़रम और छपिया बुजुर्ग, जीरादेई के छोटका मांझा, भरौली, मझवलिया, मियां के भटकन, गुठनी के विश्वार और सोनहुला, दरौली के अमरपुर, चकरी और बलहूं, रघुनाथपुर के कुशहारा, खुजवां, पंजवार और संठी, दरौंदा के पिनर्थु और बगौरा, सिसवन के कचनार, नया गांव, बघौना और भागर पैक्स शामिल हैं.इसके अलावा दरौंदा प्रखंड के दरौंदा व्यापार मंडल में भी प्रशासक नियुक्त किया गया है.प्रशासक के रूप में नौतन के बीसीओ मणिशंकर प्रसाद, सीवान सदर के मुन्ना कुमार, बड़हरिया के रविंद कुमार पासवान और जुबैर अहमद, लकड़ीनवीगंज के धनराज कुमार, बसंतपुर के सत्येंद्र कुमार, भगवानपुरहाट के राकेश कुमार, महाराजगंज के मनोज किशोर सिंह, पचरूखी के आजाद आलम, हुसैनगंज के अरविंद कुमार, रघुनाथपुर के राजेश कुमार, हसनपुरा के भुवन जंगम, दरौंदा के रामनारायण साह और सिसवन के अभय आनंद को जिम्मेदारी दी गई है. एक व्यापार मंडल और 10 पैक्स में चुनाव प्रक्रिया शुरू, 12 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सीवान.जिले के एक व्यापार मंडल और 10 पैक्स में चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार 12 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. संयुक्त सचिव कयूम अंसारी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है.निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी तक जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा मतदाता सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाएगी. 20 फरवरी को सूची निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी जाएगी. 23 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. 23 फरवरी से 10 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि निर्धारित की गई है. इसके बाद 12 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी. अंतिम प्रकाशन के बाद ही चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी.जिन समितियों में चुनाव की तैयारी चल रही है, उनमें दरौंदा व्यापार मंडल, गुठनी प्रखंड का विश्वार, दरौंदा का रामगढ़ा, दरौली का चकरी, बसंतपुर का राजापुर, लकड़ीनवीगंज का लकड़ी, हुसैनगंज का चांप और पश्चिमी हरिहांस, तथा हसनपुरा के पकड़ी, रजनपुरा और शेखपुरा पैक्स शामिल हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन