हड़ताल से मध्याह्न भाेजन पर गहराया संकट
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 26 Aug 2025 9:30 PM
बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जिला व प्रखंड स्तरीय कार्यालय में कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधक, लेखापाल, जिला साधनसेवी, एवं प्रखंड साधन सेवी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. पहले दिन इन कर्मियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर सभी कार्यों का पूर्ण रुपेण बहिष्कार किया गया.
सीवान. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जिला व प्रखंड स्तरीय कार्यालय में कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधक, लेखापाल, जिला साधनसेवी, एवं प्रखंड साधन सेवी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. पहले दिन इन कर्मियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर सभी कार्यों का पूर्ण रुपेण बहिष्कार किया गया. इस संबंध में जिला इकाई के सचिव ने बताया कि यह बहिष्कार कार्य 30 अगस्त तक जारी रहेगा. वहीं एक सितंबर को सभी कर्मी निदेशालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे. जबकि दो सितंबर को पटना के गर्दनीबाग में मांग पूर्ण होने तक सभी कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा. जिला सचिव ने बताया कि बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत प्रखंड एवं जिला स्तर पर कार्यरत प्रखंड साधन सेवी, जिला साधन सेवी, लेखापाल, जिला समन्वयक तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा विगत कई वर्षों से पूरे मनोयोग से योजना हित में लगातार कार्य किये जाने के उपरांत सम्मान जनक वेतन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










