हुसैनगंज का सपूत बना नक्सल विरोधी अभियान का नायक

Updated:
विज्ञापन
हुसैनगंज का सपूत बना नक्सल विरोधी अभियान का नायक

प्रखंड के लाल छटू यादव ने मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. उनकी बहादुरी से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें क्रम से पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनगंज. प्रखंड के लाल छटू यादव ने मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. उनकी बहादुरी से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें क्रम से पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल मुठभेड़ में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 60 जांबाज जवानों को पूर्व पदोन्नति प्रदान की और उन्हें “बहादुर जवान कहकर गर्व व्यक्त किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने जवानों और उनके परिवारजनों को स्वयं भोजन परोस कर सम्मान बढ़ाया. छठू यादव प्रखंड के खानपुर खैराटी निवासी शंकर यादव के पुत्र हैं. उन्होंने 22 अक्टूबर 2013 को पुलिस सेवा जॉइन किया था. जहां उनकी प्रारंभिक ट्रेनिंग इंदौर में हुई थी. इसके बाद पहली पोस्टिंग बैतूल, दूसरी भोपाल रही. 13 अक्टूबर 2016 को उन्होंने हैदराबाद में ग्राउंड कमांडो फोर्स ज्वॉइन किया. इसके बाद से वे लगातार बालाघाट जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहकर नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त करते रहे हैं. 9 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए क्रम से पूर्व पदोन्नति दी गई. इस उपलब्धि पर प्रखंड प्रमुख पति रिजवान अहमद, मुखिया सैनुल्लाह अंसारी, सरपंच प्रेम यादव, छोटा भाई कुंदन यादव, साजिद हुसैन, फहिम अहमद, खुर्शीद आलम, सलामुद्दीन, रोहित सिंह, अर्जुन कुमार, राजेश चौधरी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने छठू यादव को शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन