पशु चोरी के आरोप में की किशोर की रस्सी से बांधकर पिटाई, विडियो हुआ वायरल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :18 Sep 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गभीरार में कक्षा नौवीं के किशोर को कुछ लोगों ने रस्सी में बांधकर पिटायी की. इस दौरान लोग बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे. हालांकि इस वायरल विडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है.
विज्ञापन
रघुनाथपुर.
थाना क्षेत्र के गभीरार में कक्षा नौवीं के किशोर को कुछ लोगों ने रस्सी में बांधकर पिटायी की. इस दौरान लोग बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे. हालांकि इस वायरल विडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. वहीं इस मामले में पुलिस भी पहले हरकत में नहीं आयी. घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद ही मुकामी पुलिस हरकत में आयी और प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की. प्राप्त जानकारी के अनुसार गभीरार गांव में स्कूली छात्र की गाय चोरी के आरोप में गांव के लोगों द्वारा हाथ पैर बांध कर पिटाई के मामले में तीन लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित छात्र के दादा बादशाह ठाकुर ने अपने पोते की पिटाई के मामले में गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिनमें हिमांशु कुमार सिंह, प्रियांशु कुमार सिंह व रामा सिंह के खिलाफ मामला थाना कांड संख्या 257/ 24 के तहत दर्ज की है. इस मामले में थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित के दादा के बयान पर मामला दर्ज कर ली गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
गभीरार गांव में गाय चोरी की आरोप में एक स्कूली छात्र की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हुयी. दर्ज मुकदमे के अनुसार यह घटना 15 सितंबर की है. वायरल वीडियो में हाथ पैर बांध कर पिटाई की जा रही है. पीड़ित किशोर गांव में ही मौजूद हाइस्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है. वहीं इस मामले में खास बात है कि किशोर को बांधकर पीटने की सजा कुछ लोगों ने यह कहते हुए दी कि इसने गाय चुराया है और रस्सी से बांधकर किशोर को पीटते रहे व आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे. इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते रहे.दो गाय चोरी की दर्ज है प्राथमिकी
गभीरार गांव से 12 सितंबर की रात में गांव से दो गाय चोरी हो गयी. इस मामले पशुपालक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. गांव के अंकुश सिंह एंव गुड़िया देवी पति सुगभर महतों की गाय चोरी हुयी है.इस मामले में थाना प्रभारी सह विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




