सीवान में पूर्वी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 से 3 घंटे में गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Siwan Weather Update

तेज बारिश की सांकेतिक तस्वीर

Siwan Weather Update: सीवान में उमस के बीच हीट इंडेक्स 38°C पहुंच गया है. मौसम विभाग ने दोपहर बाद गरज-चमक, बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Siwan Weather Update: बिहार में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं बारिश देखने को मिल रहा है. सीवान सहित कई जिलों में उमस ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं कई जगहों पर अचानक मौसम बदल भी जा रहा है. बुधवार को भी सीवान में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा. सुबह हल्की बारिश के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. हवा में अधिक नमी के कारण हीट इंडेक्स 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं आज यानी गुरुवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है.

Siwan Weather Update: अगले 2 से 3 घंटे में होगी भारी बारिश

सीवान में मौसम विभाग ने दोपहर और शाम के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश तथा वज्रपात की संभावना जताई है. बता दें कि, आज सीवान में सुबह से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी होगी. हालांकि हवा में 67 प्रतिशत नमी रहने से लोगों को तेज उमस का सामना करना पड़ सकता है. बीते दिन वास्तविक तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन हीट इंडेक्स 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गर्मी अधिक महसूस हुई.

Siwan News: पूर्वी हवा से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी दिशा से करीब 9 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. बादलों की आवाजाही के कारण मौसम लगातार बदल रहा है और दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

7 बजे से 11 बजे तक बारिश की संभावना

सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे के बीच जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान तापमान 30 से बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है.

Siwan Rain Alert: दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की लगभग 35 प्रतिशत संभावना है. कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

शाम तक सक्रिय रह सकता है मौसम

दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच एक बार फिर गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है. इसी दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. शाम के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं, लेकिन बादल छाए रहने और अधिक नमी के कारण रात में भी उमस बनी रहेगी.

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें. बिजली कड़कने के समय घर के भीतर रहें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें, ताकि वोल्टेज बढ़ने से होने वाले नुकसान से बचा जा सके.

निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका

विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश होने की स्थिति में शहर के निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे में लोगों को केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक सीवान में बादल, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है. लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

Also Read: siwan weather: 2 जुलाई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम 

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन