सीवान वाले अगले 7 दिन रहे सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया ‘खतरनाक अलर्ट’, जानिए कब से शुरु होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

सीवान में भीषण गर्मी का कहर (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Weather Update: सीवान में तेज धूप, उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि न घर में सुकून मिल रहा है और न ही बाहर राहत. सुबह से ही सूरज की तपिश और हवा में नमी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया.

विज्ञापन

Siwan Weather Update: बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है तो कई जिले अब भी गर्मी की मार झेल रहे हैं. तपती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सीवान में तेज धूप, उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि न घर में सुकून मिल रहा है और न ही बाहर राहत. सुबह से ही सूरज की तपिश और हवा में नमी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन आर्द्रता के कारण लोगों ने 46 डिग्री जैसी भीषण गर्मी महसूस की.

विज्ञापन

सुबह से बरस रही आग

रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया. आर्द्रता 49 फीसदी रहने और हवा की रफ्तार मात्र 5 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण उमस ने गर्मी को और खतरनाक बना दिया. लोग घरों से निकलते ही पसीने में भीगते नजर आए. बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखी.

41 डिग्री तापमान, लेकिन महसूस हुई 46 डिग्री जैसी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान भले ही 41 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को 46 डिग्री जैसी झुलसाने वाली गर्मी का एहसास हुआ. दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, जिससे लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

कूलर-पंखे भी हुए फेल

भीषण गर्मी का असर इस कदर है कि कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं. सुबह 10 बजे के बाद से ही लोग एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं. इसके बावजूद उमस के कारण बेचैनी बनी हुई है. गर्मी और उमस का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है. शरीर से तेजी से पानी निकलने के कारण लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों को बीमार बना सकती है. ऐसे मौसम में अधिक पानी पीने और हल्का एवं सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जा रही है.

10 बजे के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा

गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है. राहगीर और मुसाफिर धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आते हैं. वहीं किसान भी खेतों में काम छोड़कर जल्दी घर लौट रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले सात दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रहेगी. अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.

आर्द्रता बढ़ाएगी परेशानी, पुरवा हवा भी नहीं दे पाएगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आर्द्रता 45 से 55 फीसदी के बीच रह सकती है. वहीं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. लेकिन हवा में नमी अधिक रहने के कारण इससे भी खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि भीषण गर्मी के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून जल्द सक्रिय होगा और जिले में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. इससे खेती-किसानी को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

कब शुरु होगी बारिश

फिलहाल लोगों को उमस और तपिश का सामना करना पड़ेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के बाद ही गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है. तब तक लोगों को सावधानी बरतने और खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत है. मौसम विभाग की मानें तो 15 से 18 जून के बीच में बिहार में मानसून की एंट्री संभव है. सीवान जिले में 22 से 24 जून तक बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी, जिसके बाद लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read: siwan weather: 14 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन