सीवान में मिठाई दुकानदार से मारपीट, जातिसूचक गाली देकर डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में एक मिठाई दुकानदार को लूटपाट, मारपीट और जातिसूचक गालियों का शिकार होना पड़ा. बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए और दुकान में तोड़फोड़ की. पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकीहसन (सलारगंज) बाजार में एक मिठाई दुकानदार से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और डेढ़ लाख रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

दुकानदार ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित गौतम साह, निवासी चौकीहसन (सलारगंज), ने जीबी नगर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित उनकी दुकान पर पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की.

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दुकान के काउंटर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए. इसके अलावा लाठी-डंडे से दुकान में तोड़फोड़ की और रखी मिठाइयों को भी नुकसान पहुंचाया.

दो लोग हुए घायल

घटना में गौतम साह के अलावा छोटू कुमार भी घायल हो गए. दोनों को चोटें आई हैं. पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा.

आठ नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज

आवेदन के आधार पर पुलिस ने नंदलाल यादव उर्फ दंगल यादव, नीतीश कुमार, मुन्ना कुमार, विशाल यादव, रंजीत कुमार समेत कुल आठ नामजद आरोपितों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, जीबी नगर थाना कांड संख्या 398/26 के तहत एससी-एसटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन