सीवान रेलवे अस्पताल में पैथोलॉजी जांच सुविधा का विस्तार, अब CRL लैब से भी होगी जांच

Author Amarnath Sharma|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सीआरएल प्रयोगशाला के कर्मी जांच के लिए सैंपल निकालते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जंक्शन स्थित रेलवे अस्पताल में पैथोलॉजी जांच की सुविधा का विस्तार किया गया है. अब रेल कर्मचारी सीआरएल (CRL) प्रयोगशाला, वाराणसी से भी विभिन्न प्रकार की जांच करवा सकेंगे. यह सुविधा रेल कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जंक्शन स्थित उपमंडलीय रेलवे अस्पताल में इलाज कराने वाले रेल कर्मचारियों के लिए पैथोलॉजी जांच की सुविधा का विस्तार किया गया है. रेलवे प्रशासन ने अब सीआरएल (CRL) प्रयोगशाला, वाराणसी के साथ भी अनुबंध किया है. इसके तहत केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के अंतर्गत आने वाली विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच रेल कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी.

विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार, सीआरएल प्रयोगशाला का प्रतिनिधि प्रत्येक गुरुवार को रेलवे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों के रक्त एवं अन्य जांच के नमूने एकत्र करेगा. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट संबंधित रेल कर्मचारी के मोबाइल फोन पर भेजी जाएगी. साथ ही अगली बार नमूना संग्रह के दौरान रिपोर्ट की मुद्रित प्रति भी स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई जाएगी.

लंबे समय से की जा रही थी मांग

पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री विनोद रंजन ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि यूनियन लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी. उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 2023 को वाराणसी मंडल के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूप नारायण चौधरी के सीवान दौरे के दौरान यूनियन ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था.

इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश पर पैथकाइंड प्रयोगशाला, वाराणसी के साथ अनुबंध किया गया था, जिसकी सेवाएं वर्तमान में भी जारी हैं. अब सीआरएल प्रयोगशाला के साथ भी अनुबंध होने से रेल कर्मचारियों को जांच की और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

रक्त नमूना देकर हुई सेवा की शुरुआत

नई सुविधा की शुरुआत पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री विनोद रंजन ने अपना पहला रक्त नमूना देकर की. यूनियन ने इस जनहितकारी पहल के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी.

इस अवसर पर शाखाध्यक्ष सुधीर सिंह, अब्दुल मजीद खां, मोहम्मद जान खां, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, बलिंदर, अनिल कुमार मिश्रा, राजेश कुमार उपाध्याय, सुभाष यादव, विकास कुमार पांडे, विकास कुमार, विकास कुमार तिवारी, कमर अली, सचिन कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन