सीवान सदर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: सिवान सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया. सदर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Siwan News: (अरविंद कुमार सिंह) सिवान सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन

क्या है मामला?

मामला जीबी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी प्रीति कुमारी का है। यह उनका पहला बच्चा था. परिजनों ने बताया कि वे सोमवार सुबह 6 बजे ही प्रसव पीड़ित महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी महिला चिकित्सक (मैडम) के आने के बाद ही ऑपरेशन किया जाएगा.

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के आने में देरी हुई. करीब 10 बजे ऑपरेशन किया गया, लेकिन 11 बजे नवजात शिशु की मौत हो गई. परिजनों ने दावा किया कि यदि समय पर ऑपरेशन किया जाता तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी. मृतक शिशु के परिजन महिला वार्ड के पास जमा होकर नारेबाजी करने लगे. उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया. सदर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है. परिजनों ने मृत शिशु के उचित मुआवजे और दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है.

Also read: बिहार में बनेगा बड़ा फूड प्रोसेसिंग हब, हाजीपुर में खुलेगा NIFTEM संस्थान, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन