घर की दहलीज पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, पटना ले जाते समय रास्ते में मौत, सीवान में सुबह से भारी बवाल
युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजन
नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में शनिवार रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला. घर के दरवाजे पर बैठे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई.
Siwan News: (सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट) नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में शनिवार रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला. घर के दरवाजे पर बैठे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.
आपके शहर में
दरवाजे पर पहुंचते ही शुरू कर दी फायरिंग
मृतक की पहचान नसरुल्लाह अंसारी के 23 वर्षीय पुत्र बुलेट अंसारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बुलेट अंसारी अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी दर्जनों की संख्या में युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी.
गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा युवक
फायरिंग के दौरान गोली लगने से बुलेट अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए. गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई.
पटना ले जाने के दौरान गई जान
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
हत्या के विरोध में सड़क जाम
युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह नौतन-जगदीशपुर मार्ग जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोग एसपी को मौके पर बुलाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
पुलिस कर रही छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Also Read: Siwan News: घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए