अपार आईडी निर्माण में बड़ा खुलासा, बैठक से गायब रहे 72 निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि, सामने आई भारी लापरवाही

समीक्षा बैठक की तस्वीर
सीवान में निजी विद्यालयों की समीक्षा बैठक में भारी लापरवाही सामने आई है. अपार आईडी निर्माण की धीमी रफ्तार और 72 स्कूल प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताई है. अब विभाग ने लंबित नामांकन और डेटा अपलोड को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है.
Siwan News: यू-डायस से आच्छादित निजी विद्यालयों की समीक्षा को लेकर वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में बैठक शुरू हुई. पहले दिन आंदर और बड़हरिया प्रखंड के निजी विद्यालयों की समीक्षा की गई, लेकिन बैठक में स्कूल प्रतिनिधियों की बेहद कम उपस्थिति ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी.
83 में सिर्फ 11 विद्यालय पहुंचे बैठक में
दोनों प्रखंडों के कुल 83 निजी विद्यालयों को बैठक में शामिल होना था, लेकिन केवल 11 विद्यालयों के प्रतिनिधि ही पहुंचे. 72 विद्यालयों की अनुपस्थिति पर डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान जय कुमार ने गहरी नाराजगी जताई और इसे गंभीर लापरवाही बताया.
अपार आईडी निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी
समीक्षा के दौरान डीपीओ जय कुमार ने बताया कि एक से 19 मई तक जिले में मात्र 2368 विद्यालयों द्वारा अपार आईडी निर्माण के लिए रिक्वेस्ट भेजा गया है. वहीं जिले के कुल 3115 विद्यालयों में से केवल 379 विद्यालयों ने ही अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू की है.
यू-डायस पोर्टल पर डेटा अपलोड करने का निर्देश
बैठक में उन विद्यालयों को तत्काल बच्चों का डेटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया, जिन्होंने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है. साथ ही नामांकन के दौरान बच्चों के डेटा इम्पोर्ट करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
244 बच्चों का नामांकन अब भी लंबित
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत तीसरे राउंड में 244 बच्चों का नामांकन अब तक लंबित है. विभाग ने संबंधित विद्यालयों को इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि बच्चों का प्रवेश समय पर सुनिश्चित हो सके.
5 जून तक चलेगी प्रखंडवार समीक्षा
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 5 जून तक प्रखंडवार यू-डायस से जुड़े निजी विद्यालयों की समीक्षा जारी रहेगी. 21 मई को बसंतपुर, भगवानपुर हाट और गुठनी प्रखंड के विद्यालयों की समीक्षा की जाएगी.
डीपीओ ने बताई समीक्षा की मुख्य वजह
डीपीओ एसएसए जय कुमार ने कहा कि सत्र 2026-27 के लिए अपार आईडी निर्माण, यू-डायस में नामांकन, रेंडमाइजेशन के तहत छात्रों का प्रवेश और विद्यालयों की इंटेक कैपेसिटी जैसे विषयों की समीक्षा की जा रही है. बैठक में एमआईएस प्रभारी मो. गुलरेज अंसारी, बालबीर कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










