सीवान में व्यवसायी से चार लाख की लूट, नेपाल का युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Updated:
विज्ञापन

घायल कुशल कुमार का फाईल फ़ोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लकड़ी नवीगंज में एक मुर्गी फार्म व्यवसायी पर चाकू से हमला कर ₹4 लाख और सोने की चेन लूट ली गई. बदमाशों ने व्यवसायी को साइबर कैफे में घुसकर घायल किया. पुलिस मुख्य आरोपियों और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Poultry Farm Businessman Robbery: लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव स्थित सब्जी मंडी के समीप मुर्गी फार्म व्यवसायी कुशल कुमार को चाकू मारकर चार लाख रुपये और सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो का पता नहीं लगा सकी है. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित के परिजनों और स्थानीय लोगों में असंतोष है.

विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है. अब तक लूट की रकम, सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो की बरामदगी भी नहीं हो सकी है.

साइबर कैफे में घुसकर व्यवसायी पर किया था हमला

बताया जाता है कि बीते मंगलवार की शाम लखनौरा निवासी कुशल कुमार चार लाख रुपये लेकर साइकिल से सीएसपी में जमा करने जा रहा था. इसी दौरान लखनौरा सब्जी मंडी के समीप काले रंग की स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया.

खतरा भांपकर व्यवसायी पास स्थित एक साइबर कैफे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. आरोप है कि बदमाशों ने साइबर कैफे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चाकू से हमला कर कुशल कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पीड़ित के अनुसार, बदमाश उसके पास रखे चार लाख रुपये और गले से सोने की चेन लूटकर स्कॉर्पियो से फरार हो गये.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद

घटना का पूरा घटनाक्रम साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आयी थी. इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान और घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद थी.

घटना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए नेपाल के एक युवक को गिरफ्तार किया. इसके बावजूद अब तक मुख्य आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है. काली स्कॉर्पियो, लूट की रकम और सोने की चेन भी बरामद नहीं हो पायी है.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस तेजी से जांच करे तो घटना का जल्द खुलासा हो सकता है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन