सीवान के सरकारी स्कूलों में 22 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, पढ़ना-लिखना और गणना पर होगी चर्चा

Updated:
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 22 सितंबर को एक महत्वपूर्ण अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा. इस संगोष्ठी का मुख्य विषय 'निपुण पथ : पढ़ना, लिखना एवं गणना' रखा गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों की शिक्षा में सुधार लाना है.

विज्ञापन

Parent-Teacher Meeting: जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 22 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस बार संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘निपुण पथ : पढ़ना, लिखना एवं गणना’ रखा गया है. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान (डीपीओ एसएसए) को आवश्यक निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

अभिभावकों की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

निर्देश के अनुसार संगोष्ठी में अधिक से अधिक अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई मार्गदर्शिका के अनुसार अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा. इस दौरान छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रतिभाओं और प्रेरक उदाहरणों को भी अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा.

स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी होगी चर्चा

डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति के साथ स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से जुड़े विषयों पर भी अभिभावकों से चर्चा की जाएगी. शिक्षकों को अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा घर पर प्रतिदिन पढ़ाई में सहयोग करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है.

जिला और प्रखंड स्तर पर होगी निगरानी

संगोष्ठी की गतिविधियों का जिला और प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण कराने का निर्देश दिया गया है. संगोष्ठी के आयोजन के बाद राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय से आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.

इसे भी पढ़ें: स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के विरोध में सीवान के गुठनी में दुकानें बंद, पुलिस गश्ती और सुरक्षा बढ़ाने की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन