सिंहासनी धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा में जुटा प्रगतिशील सोम समाज: फीता काटकर हुआ शरबत शिविर का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते अतिथि

प्रगतिशील सोम समाज सहायता समूह ने मीरा टोला बाजार स्थित सिंहासनी धाम के मुख्य द्वार पर श्रावणी जल अर्पण सेवा समारोह सह शरबत-प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन किया. इस सेवा शिविर का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी और उमस से राहत देना है.

विज्ञापन

Shirsani Dham: लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के मीरा टोला बाजार स्थित सिंहासनी धाम के मुख्य द्वार पर सोमवार को प्रगतिशील सोम समाज सहायता समूह, बसौली के तत्वावधान में श्रावणी जल अर्पण सेवा समारोह सह शरबत-प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन किया गया. समूह के अध्यक्ष सीताराम प्रसाद की देखरेख में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुखिया भारतेंदु लाल पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, जदयू नेता पप्पू सिंह, उप सरपंच अशोक तिवारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामबचन ठाकुर, समूह के सचिव आस मोहम्मद मंसूरी और अनिल कुमार शाह समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था

शिविर में दूर-दराज और विभिन्न प्रखंडों से सिंहासनी धाम एवं धनेश्वरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी. उद्घाटन के बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया. गर्मी और उमस के बीच यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को इससे काफी राहत मिली.

श्रावण मास के अंत तक जारी रहेगा सेवा शिविर

शिविर के अध्यक्ष सह संचालक अनिल कुमार शाह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण मास के अंत तक शिविर लगातार संचालित किया जाएगा. शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं, महिला भक्तों और कांवरियों को सेवा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिविर में शीतल जल और प्रसाद की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है.

आयोजन में कई लोगों ने निभायी सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार यादव, भाजपा जिला पूर्वी के प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र पाठक, अशोक तिवारी, भारतेंदु लाल पांडेय, रामबचन ठाकुर, आस मोहम्मद मंसूरी, प्रवीण सिंह, सरपंच सुरेश सिंह, बबलू सिंह, जिला पार्षद रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मनोज पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह समेत आयोजन समिति के दर्जनों सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन