सीवान के सरपंच विनोद कुशवाहा की यूपी में संदिग्ध मौत, एक सप्ताह से थे लापता

Updated:
विज्ञापन
यूपी के खानपुर में हरदोई बड़ा पंचायत के सरपंच की संदिग्ध मौत, एक सप्ताह से थे लापता

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव निवासी सरपंच विनोद कुशवाहा की यूपी के खानपुर क्षेत्र में संदिग्ध मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव निवासी एवं हरदोबारा पंचायत के सरपंच विनोद कुशवाहा की उत्तर प्रदेश के खानपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और गांव में शोक का माहौल है.

परिजनों के अनुसार, विनोद कुशवाहा करीब एक सप्ताह से लापता थे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था. मंगलवार को परिजनों को उत्तर प्रदेश से सूचना मिली कि खानपुर क्षेत्र में उनकी मौत हो गयी है. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गये.

मौत के कारणों की नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से फोन पर सूचना मिली है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया गया है.

उन्होंने कहा कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और उत्तर प्रदेश पुलिस से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

सरपंच की मौत से पंचायत में शोक

इधर, सरपंच विनोद कुशवाहा की अचानक हुई मौत की खबर से बभनबारा गांव सहित पूरे हरदोबारा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है. वहीं, परिजन भी घटना की पूरी जांच कराने की मांग कर रहे हैं

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन