सीवान में कलवार सेवा समिति ने मनाया श्री बलभद्र पूजनोत्सव, सामाजिक एकता और संस्कार पर दिया जोर
महाराजगंज में श्री बलभद्र पूजनोत्सव का उद्घाटन करते विधायक हेमनारायण साह
सीवान के हदिहट्टा में कलवार सेवा समिति द्वारा श्री बलभद्र पूजनोत्सव का सफल आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर जोर दिया गया.
Siwan News : शहर के हदिहट्टा स्थित दिशु पैलेस मैरेज हॉल में रविवार को कलवार सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद ने की. आचार्य सुरेंद्र तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रीति-रिवाज से भगवान बलभद्र की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान कुल देवता भगवान बलभद्र से परिवार, समाज और राष्ट्र के सुख-समृद्धि की कामना की गयी.
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक हेमनारायण साह, विधान पार्षद विनोद जायसवाल, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, रानी जायसवाल, ई प्रमोद रंजन, समिति अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज ब्याहूत, सचिव दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष लाल बाबू, पूजा समिति अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, महामंत्री चंद्रगुप्त प्रसाद, प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ लोहा जी और संगठन मंत्री विनय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
शिक्षा, संस्कार और एकजुटता पर दिया जोर
विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि भगवान बलभद्र की पूजा समाज की आस्था और परंपरा से जुड़ी है. ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है. उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता को जरूरी बताया. साथ ही कहा कि नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराने में इस तरह के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है.
युवाओं की भागीदारी को बताया महत्वपूर्ण
विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने कहा कि भगवान बलभद्र की पूजा समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी है. इस प्रकार के आयोजनों में बच्चों और युवाओं की भागीदारी सराहनीय है. इससे नयी पीढ़ी को अपनी परंपराओं की जानकारी मिलती है और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है.
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं.
समाज की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपील
रानी जायसवाल ने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है. सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने युवाओं से समाज के विकास में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाने की अपील की.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहा मन
श्री बलभद्र पूजनोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया.
समारोह में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
मौके पर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी देवी, पार्षद गुड़िया कुमारी, पार्षद मनोज प्रसाद, ई प्रमोद रंजन, रामाशंकर प्रसाद, मोहन कुमार पद्माकर, भरत प्रसाद, पवन कुमार, अभय कुमार टुन्ना, बलिराम प्रसाद बली, मनोज त्यागी, टुनटुन कुमार, सुमन कुमार, राजीव कुमार, प्रेम शंकर प्रेमी, बासदेव प्रसाद, अभिषेक कुमार, भगत प्रसाद, संतोष कुमार, रंजीत प्रसाद, रामबाबू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.




आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए