सीवान: भगवानपुर में जुटे देश-प्रदेश के जादूगर, बोले- जादू चमत्कार नहीं; विज्ञान और कौशल की कला

Updated:
विज्ञापन

मंच पर जादू का कला दिखाते भुवनेश्वर प्रसाद सोनी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवानपुर हाट में जादूगरों का मिलन समारोह आयोजित हुआ. देश-प्रदेश से आए कलाकारों ने जादू की कला को बचाने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Siwan News : भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विवाह भवन में रविवार को जादूगर मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जादूगर भुवनेश्वर प्रसाद सोनी ने की. समारोह में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जादूगरों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कलाकारों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और जादू की कला को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

कलाकारों ने पेश किये जादू के आकर्षक करतब

समारोह के दौरान जादूगरों ने हाथ की सफाई, वस्तुओं को गायब करने और एक वस्तु को दूसरी वस्तु में बदलने समेत जादू के कई आकर्षक आइटम प्रस्तुत किये. कलाकारों के करतब देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे. दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

एकजुट होकर कला को बचाने पर जोर

जादूगर भुवनेश्वर प्रसाद सोनी ने कहा कि एकता ही कलाकारों की ताकत है और जादू उनकी पहचान है. उन्होंने कहा कि इस कला को बचाये रखने और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जादूगरों को एकजुट होकर काम करना होगा.

उन्होंने सरकार से जादू कला को मान्यता देने और इसे स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की. उनका कहना था कि इससे नई पीढ़ी का इस पारंपरिक कला के प्रति रुझान बढ़ेगा और कलाकारों को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

जादू चमत्कार नहीं, कौशल और तकनीक की कला

भुवनेश्वर प्रसाद सोनी ने कहा कि जादू कोई चमत्कार नहीं, बल्कि विज्ञान, तकनीक और कलाकार के कौशल पर आधारित कला है. हालांकि आम लोग कई बार जादू के करतबों को चमत्कार समझ लेते हैं. उन्होंने कहा कि जादू की कला के पीछे कलाकार की मेहनत, अभ्यास और तकनीक महत्वपूर्ण होती है.

कई जिलों से पहुंचे जादूगर

समारोह में हाजीपुर के आरके तिवारी, सफियाबाद के संजीव कुमार, पटना के ओपी सरकार और महानंद जी, छपरा के मदन मोहन, सोनपुर के राजन, सीवान के विजय, गया के गणेश, सूरदास, हाजीपुर के डॉ. विनोद पटेल और ओमप्रकाश मांझी समेत कई जादूगर मौजूद थे. कार्यक्रम में कलाकारों ने जादू की कला के संरक्षण और इसे नयी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन