सीवान जिला में 11 लाख की ज्वेलरी डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार, गुठनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

आरोपी की तस्वीर

गुठनी के आयुष ज्वेलर्स में 11 लाख की डकैती मामले में फरार आरोपी राजू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार आरोपी पहले ही जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिला के गुठनी थाना क्षेत्र के रामजानकी मुख्य मार्ग स्थित धनौती बाजार में आयुष ज्वेलर्स में हुई करीब 11 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी डरैला गांव निवासी राजू पासवान को गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

18 फरवरी को हुई थी 11 लाख की डकैती

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी की अहले सुबह बदमाशों ने धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स में धावा बोल दिया था. आरोपियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर दुकान से करीब 11 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए थे. घटना के बाद दुकानदार धर्मेंद्र वर्मा ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गुठनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

टावर लोकेशन और सीडीआर से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने टावर लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर राजू पासवान की संलिप्तता की पुष्टि की. इसके बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. गुरुवार देर रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस डकैती कांड में शामिल चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इनमें डरैला गांव निवासी एवं वर्तमान में देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही निवासी टाइगर जयसवाल, बनकटा निवासी प्रिंस वर्मा तथा डरैला गांव निवासी संसूल आजम अंसारी शामिल हैं. इनके कब्जे से लूटे गए आभूषण भी बरामद किए गए थे.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि डकैती कांड के अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन