बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर सीवान के जीरादेई में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर की जीत के बाद सीवान के जीरादेई में कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ जश्न मनाया. इस जीत को बिहार के विकास की नई गाथा बताते हुए कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की.

विज्ञापन

Siwan News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत पर सोमवार को जीरादेई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रशांत किशोर को जीत की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

'जनता ने बिहार के भविष्य को चुना'

जनसुराज के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर की जीत बिहार में विकास की नई गाथा लिखेगी. अब विधानसभा में जनता के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठेगी. उन्होंने बांकीपुर विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने केवल एक विधायक नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य के नेतृत्व को चुना है. उन्होंने कहा कि बिहार में नई राजनीति की शुरुआत का श्रेय जागरूक और बुद्धिजीवी मतदाताओं को जाता है.

कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के वरीय अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह, जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष राजन उर्फ शालू कुमार, नुरूल होदा, राजीव राजन पांडेय, इजरायल अंसारी, डॉ. सतीश राम, उपाध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, अर्चना सिन्हा, आरती सिंह, नीतू श्रीवास्तव, वंदना सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अंगद खरवार, राम कुमार दुबे, शंभू सिंह, दिनेश पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन