Siwan News: कार में 124 किलो गांजा देख पुलिस के उड़े होश, कीमत जान रह जायेंगे हैरान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Feb 2025 8:05 PM
बरामद गांजा के साथ पुलिस
Siwan News: सिवान में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 124 किलो गांजा जब्त किया. भारी मात्रा में गांजा देख पुलिस के भी होश उड़ गए.
Siwan News: सीवान में एक कार से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है. कार सवार दो तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है. कार से 124 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने कार्रवाई की है. गोरेयाकोठी थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोक कर तलाशी ली गई. तभी कार सवार दो युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया.
पूर्वी चंपारण के हैं दोनों तस्कर
पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद मिला. कार में तस्करों ने बोरे में बंद 124 किलो 300 ग्राम गांजा को छुपा रखा था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जब्त गांजा की अंतराष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है. गिरफ्तार दोनों तस्कर पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के रहने वाले है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
माफिया की पहचान के लिए कार्रवाई जारी
गिरफ्तार युवक की पहचान मोतिहारी जिले के भेलही थाना क्षेत्र के सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार उर्फ विकास कुमार और गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरिया गांव निवासी शारदा प्रसाद के पुत्र ध्रुव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. गिरफ्तार दोनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आखिर गांजा की इतनी बड़ी खेप कहां जा रही थी और किसके द्वारा मंगाई गई थी,ताकि माफिया की पहचान कर कार्रवाई की जा सके.
इसे भी पढ़ें: सिवान में 12 और 13 फरवरी को होगी पक्षियों की गिनती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










