सीवान में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बैंकों और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची

Updated:
विज्ञापन

जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीवान में विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत पुलिस ने बैंकों, ज्वैलरी दुकानों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जायजा लिया.

विज्ञापन

Siwan News : पुलिस अधीक्षक भारत सोंनी के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है. अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंकों, ज्वेलरी दुकानों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की जांच की.

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बैंक परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं, ज्वेलरी दुकानों एवं अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों की भी जांच की गयी. इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ प्रतिष्ठानों में लगे सुरक्षा उपकरणों और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया गया.

नगर समेत सात थाना क्षेत्रों में हुई जांच

अभियान के दौरान नगर थाना, महादेवा थाना, सराय थाना, बसंतपुर थाना, लकड़ी नबीगंज थाना, सिसवन थाना एवं हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली. पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया.

नियमित गश्ती और चेकिंग जारी रखने के निर्देश

पुलिस की ओर से अपराध की रोकथाम के लिए नियमित गश्ती और चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गयी है. पुलिस का उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन