महिला से पर्स छीनकर भागे बदमाश को लोगों ने पीटा

सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर एक ऑटो सवार महिला से पर्स छीनकर भागे बदमाश को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची सदर थाने की पुलिस पकड़े गये दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर थाना लेकर आयी. पकड़े गये बदमाशों में सुधीर कुमार और अभिषेक आनंद दोनों नगर थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर कर रहने वाला है.
हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक ओवरब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर एक ऑटो सवार महिला से पर्स छीनकर भागे बदमाश को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची सदर थाने की पुलिस पकड़े गये दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर थाना लेकर आयी. पकड़े गये बदमाशों में सुधीर कुमार और अभिषेक आनंद दोनों नगर थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर कर रहने वाला है. इस संबंध में तिसीऔना थाना क्षेत्र के चपता गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी चांदनी देवी ने सदर थाने में दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. दिये गये आवेदन में चांदनी देवी ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी स्थित एक किराये के मकान में रहती है. रविवार की शाम अपने दस वर्षीय बेटी के साथ हाजीपुर मार्केट में सामान खरीदने आयी थी. रामाशीष चौक से ऑटो लेकर घर जाने के दौरान जैसे ही रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश ऑटो सवार महिला के हाथ से पर्स छीनने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार दोनों बदमाश बाइक से गिरकर गया. लोगो की मदद से भाग रहे दोनों बदमाशों को लोग ने पकड़ लिया और पर्स को भी बरामद कर लिया, जिसमें दो जोड़ा चांदी का पायल, तीन सौ पैंतीस रुपया सहित अन्य जरूरी कागजात थे. जिसके बाद लोगो ने दोनों बदमाशों की जमकर उसकी पिटाई कर घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची सदर थाने की पुलिस पकड़े गये दोनों बदमाशों को पूछताछ के बाद बरामद बाइक के साथ दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाना लेकर आयी. सदर थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




