अखबार पढ़ने के लिए जागरूक कर रहे है अर्जुन कुशवाहा

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 4:39 AM

विज्ञापन

मैरवा : लॉकडाउन के चलते घर से बाहर निकलने पर पाबंदी के बीच लोग देश दुनिया की खबर से अवगत हो. इसको लेकर प्रखंड के सकरा निवासी अर्जुन प्रतिदिन सुबह चार बजे से अखबार बेचते है. वहीं लोगों को अखबार पढ़ने के लिए जागरूक कर रहे है. लोगों के बीच यह अफवाह फैला था कि […]

विज्ञापन

मैरवा : लॉकडाउन के चलते घर से बाहर निकलने पर पाबंदी के बीच लोग देश दुनिया की खबर से अवगत हो. इसको लेकर प्रखंड के सकरा निवासी अर्जुन प्रतिदिन सुबह चार बजे से अखबार बेचते है. वहीं लोगों को अखबार पढ़ने के लिए जागरूक कर रहे है. लोगों के बीच यह अफवाह फैला था कि अखबार छूने व पढ़ने से कोरोना का संक्रमण होता है. लोगों के इस धरणा को तोड़कर अर्जुन कुशवाहा ने अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया है. अखबार वितरण के दौरान अर्जुन लोगों को समझते है कि अखबार पढ़ने से कोरोना का संक्रमण नहीं होता है. आज सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे चल रही है. ऐसे में खबरों की विश्वसनियता अखबार में ही मिलता है. वे पाठकों से कहते है कि कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाएं व सोशल डिस्टेंस का पालन करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन