सीवान में महावीरी झंडा जुलूस के बाद सजा कुश्ती का अखाड़ा, देशभर से पहुंचे पहलवानों ने दिखाये दांव-पेच

Updated:
विज्ञापन

दंगल का फीता काटकर उद्घाटन करते बीडीओ ईओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

हसनपुरा के पियाउर में महावीरी झंडा जुलूस और पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। देश भर से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Siwan News : हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत में रविवार को महावीरी झंडा जुलूस और पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ किया गया. स्थानीय प्रशासन की देखरेख में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. महावीरी झंडा जुलूस के बाद अखाड़े में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस

महावीरी झंडा जुलूस की शुरुआत पियाउर ब्रह्मस्थान से गाजे-बाजे के साथ हुई. जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ जुलूस अखाड़ा स्थल तक पहुंचा. वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन शुरू हुआ.

अखाड़े में देशभर के पहलवानों ने दिखाया दम

दंगल का उद्घाटन बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज, थानाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके बाद बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, नेपाल, दिल्ली, पंजाब, बनारस, गाजीपुर, अयोध्या और राजस्थान समेत विभिन्न स्थानों से पहुंचे नामचीन पहलवान अखाड़े में उतरे.

पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले हुए. कुश्ती के दौरान पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. रोमांचक मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया.

उद्घोषकों ने बढ़ाया दंगल का रोमांच

दंगल के दौरान उद्घोषक की भूमिका गोपालगंज के अजय पहलवान और रामगढ़ी के केशव दास ने निभायी. दोनों ने मुकाबलों के दौरान पहलवानों और उनके दांव-पेच की जानकारी देकर दर्शकों का उत्साह बनाए रखा.

आयोजन में स्थानीय लोगों की रही अहम भूमिका

दंगल के आयोजन में पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, अरविंद दूबे, राजन पाठक, सत्येंद्र सिंह, विजय शर्मा, ईश्वर यादव, मनींद्र सिंह, प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, अंशू सिंह समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

महावीरी झंडा जुलूस और दंगल को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम स्थल पर पुअनि लव पासवान, प्रशिक्षु दरोगा पप्पू कुमार, सअनि वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार सहित महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रशासन की निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन