ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 8:26 PM
रविवार को पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव के समीप ऑटो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई.महिला सारण जिले के जनता बाजार बिहारी मोड़ निवासी इंदु देवी बताई जा रही है.
सीवान. रविवार को पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव के समीप ऑटो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई.महिला सारण जिले के जनता बाजार बिहारी मोड़ निवासी इंदु देवी बताई जा रही है. घटना के संबेध में बताया जाता है कि बिहारी मोड़ के ही रहनेवाले विनोद, गांव के सुरेश व इंदु देवी को अपने बाइक पर बैठाकर गोपालगंज जिले के मीरगंज जा रहे थे.जहां एक निजी कंपनी के बैठक में हिस्सा लेना था. ये लोग जसौली गांव के समीप पहुंचे थे कि बाइक पर पीछे बैठी इंदू देवी मोबाइल से बात कर रही थी .तभी एक ऑटो चालक सवारी बैठने के बाद वाहन को अचानक पीछे के तरफ मोड़ दिया. जिससे ऑटो से पैर में ठोकर लगने से बाइक सवार इंदु देवी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. इंदू के सिर में चोट आया था.राहगीरों के मदद से अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.मौत के बाद परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाना को दिया. नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा दोपहर बाद शव को परिजनों सौप दिया.इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं. मृतका के दो पुत्री और एक पुत्र हैं.वही पति छठी लाल गांव में ही कबाड़ी का दुकान चलाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










