जयप्रकाश विश्वविद्यालय में सेमेस्टर-5 परीक्षा,पहले ही दिन चार परीक्षार्थी नकल में निष्कासित

Updated:
विज्ञापन

डीएवी में परीक्षा की जांच करते केंद्र अधीक्षक सह प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में जयप्रकाश विश्वविद्यालय की यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर-5 परीक्षा शुरू हो गई है. परीक्षा के पहले दिन ही नकल के आरोप में चार परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है.

विज्ञापन

Siwan News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर-5 परीक्षा सत्र 2023-27 की परीक्षा सोमवार से सीवान के तीन केंद्रों पर शुरू हुई. डीएवी पीजी कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज और जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के पहले ही दिन नकल के आरोप में चार परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. इनमें डीएवी पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र से तीन और जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज से एक परीक्षार्थी शामिल है.

विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा

यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर-5 की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई. परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और कदाचार की निगरानी की गयी.

डीएवी पीजी कॉलेज में तीन परीक्षार्थी निष्कासित

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. केपी गोस्वामी ने बताया कि पहली पाली में 632 परीक्षार्थियों में 622 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 10 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 670 परीक्षार्थियों में 667 उपस्थित हुए और तीन अनुपस्थित रहे.

उन्होंने बताया कि पहली पाली में एक और दूसरी पाली में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़े जाने के बाद निष्कासित कर दिया गया.

जेडए इस्लामियां कॉलेज में एक पर कार्रवाई

जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. इद्रीस आलम ने बताया कि पहली पाली में 610 परीक्षार्थियों में 605 ने परीक्षा दी, जबकि पांच अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 748 में 743 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और पांच अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में नकल के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया.

विद्या भवन महिला कॉलेज में सभी परीक्षार्थी उपस्थित

विद्या भवन महिला कॉलेज की प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. सीबी सिंह ने बताया कि पहली पाली में निर्धारित सभी 328 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, दूसरी पाली में भी सभी 218 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. इस केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन की जानकारी नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन