प्रशासन नहीं हटा सका सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 12 Sep 2025 9:51 PM

विज्ञापन

प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के ग्राम ब्रह्मस्थान में ग्रामीणों ने गुरुवार को जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग किनारे हिलसड़-माघर पथ पर सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लिखे बैनर टांग दिए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है. वर्तमान में बाबा चिमनी से लेकर प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिनिधि और प्रशासन दोनों ही इस समस्या के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं. मजबूर होकर उन्हें वोट बहिष्कार का ऐलान करना पड़ा.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के ग्राम ब्रह्मस्थान में ग्रामीणों ने गुरुवार को जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग किनारे हिलसड़-माघर पथ पर सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लिखे बैनर टांग दिए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है. वर्तमान में बाबा चिमनी से लेकर प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिनिधि और प्रशासन दोनों ही इस समस्या के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं. मजबूर होकर उन्हें वोट बहिष्कार का ऐलान करना पड़ा. शुक्रवार को बैनर लगाने की सूचना पर प्रखंड प्रशासन सक्रिय हुआ और सीओ धीरज कुमार पांडे व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और बैनर हटवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. अंततः प्रशासनिक टीम को बिना बैनर हटाये ही लौटना पड़ा. इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव की सड़क वर्षों से बदहाल है. बारिश होते ही यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है, लेकिन किसी को हमारी परेशानी नजर नहीं आती. जब तक सड़क नहीं बनेगी, वोट नहीं देंगे. सीओ धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है, जिसका निर्माण पंचायत या प्रखंड स्तर से संभव नहीं है. मामला दो पंचायतों की सीमा से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने ग्रामीणों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर न करने की अपील की और कहा कि वोट बहिष्कार का नारा समस्या का समाधान नहीं है. ग्रामीणों के प्रदर्शन में पूर्व मुखिया सुशील उपाध्याय, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, शमशाद अंसारी, कलाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन