सीवान की नौ पैक्स समितियों में चुनाव की अधिसूचना जारी, 1 सितंबर को होगा मतदान

Updated:
विज्ञापन

जिला सहकारिता पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान की नौ पैक्स समितियों में चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है. 19-20 अगस्त को नामांकन और 1 सितंबर को मतदान होगा. सात प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों में भी चुनाव होंगे.

विज्ञापन

Siwan News:(विवेक कुमार सिंह) जिले की नौ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में होने वाले चुनाव को लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. संयुक्त सचिव क्यूम अंसारी द्वारा जारी अधिसूचना के बाद संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गयी हैं. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार एक सितंबर को मतदान कराया जायेगा. वहीं, पूरी निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन

जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि निर्वाचन पदाधिकारी तीन अगस्त को प्रपत्र ई-1 में चुनाव संबंधी सूचना प्रकाशित करेंगे. इसके बाद 19 और 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 और 22 अगस्त को होगी. 25 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी करने के साथ चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि एक सितंबर को सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. चुनाव की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जायेंगी.

प्रबंध समिति में आरक्षित रहेंगी छह सीटें

अधिसूचना के अनुसार पैक्स की प्रबंध समिति में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए दो तथा अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित रहेंगे. इन सभी आरक्षित वर्गों के पदों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं रहेगा.

चुनाव की निष्पक्ष निगरानी के लिए प्रमंडलीय आयुक्त की ओर से पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जायेगी.

इन पैक्स में होगा चुनाव

इस बार जिले के गुठनी प्रखंड के सोनहुला पैक्स, दरौंदा प्रखंड के करसौत पैक्स, दरौली प्रखंड के बलहु पैक्स तथा बड़हरिया प्रखंड के चौकी हसन, दीनदयालपुर, भोपतपुर, माधोपुर, रसूलपुर और सुंदरपुर पैक्स में चुनाव कराया जायेगा.

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन