सीवान के हुसैनगंज में महावीरी जुलूस में डीजे और अश्लील डांस के आरोप, चार अखाड़ों से जुड़े लोगों पर FIR

Updated:
विज्ञापन

हुसैनगंज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महावीरी झंडा जुलूस में DJ और अश्लील डांस पर हुसैनगंज थाने में FIR दर्ज हुई है. प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वाले 4 अखाड़ों के सदस्यों पर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Mahaviri Jhunda: महावीरी झंडा जुलूस के दौरान प्रशासनिक आदेश और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर डीजे बजाने और अश्लील डांस कराने के आरोप में हुसैनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने छपिया पंचायत के लाइसेंसधारियों, अखाड़ा समितियों से जुड़े सदस्यों और डीजे संचालकों समेत अन्य लोगों को प्राथमिकी में नामजद किया है.

विज्ञापन

एसआई अनिकेत कुमार के आवेदन पर दारोगा हाता, कुशवाहा नगर-सुरापुर, छपिया बुजुर्ग और जुड़कन के अखाड़ों से जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को हुसैनगंज थाना परिसर में महावीरी अखाड़ा के सभी लाइसेंसधारियों, समिति सदस्यों और डीजे संचालकों की बैठक कर लाइसेंस की शर्तों और प्रशासनिक निर्देशों की जानकारी दी गयी थी.

18 सितंबर को भी गांवों में जाकर दी गयी थी हिदायत

प्रशासन की ओर से महावीरी झंडा जुलूस में डीजे बजाने और अश्लील डांस कराने पर रोक लगायी गयी थी. इसके बाद 18 सितंबर को थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ ने संबंधित गांवों में जाकर लाइसेंसधारियों और समिति सदस्यों को प्रशासनिक निर्देशों से अवगत कराया था.

पुलिस का आरोप है कि इसके बावजूद 20 सितंबर की रात से सुबह तक निकाले गये विभिन्न जुलूसों में डीजे बजाया गया. दारोगा हाता, कुशवाहा नगर-सुरापुर और जुड़कन के जुलूस में डीजे के साथ अश्लील डांस कराने का आरोप लगाया गया है. वहीं, छपिया बुजुर्ग अखाड़ा में डीजे बजाने की बात कही गयी है, जबकि पुलिस के आवेदन के अनुसार वहां अश्लील डांस नहीं कराया गया.

दारोगा हाता अखाड़ा नंबर-3 के मामले में इतने लोगों के नाम

दारोगा हाता अखाड़ा नंबर-3 के संयोजक अशोक कुमार यादव, पिता स्व. रामअवतार यादव, निवासी छपिया खुर्द समेत प्रदीप कुमार, रजन कुमार राम, पवन कुमार यादव, अमन कुमार यादव, छठू शर्मा, शैलेश कुमार यादव, पिंटु कुमार यादव, हरेंद्र कुमार यादव, बलिराम यादव, गोविंद कुमार यादव, लालचंद यादव, रंजित कुमार, रितेश कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, अजय यादव, अवधेश कुमार, नितिश कुमार, रोहित कुमार, सुदिश यादव और भिखी यादव के नाम प्राथमिकी में शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, इस जुलूस में मुफस्सिल थाना क्षेत्र, सीवान से संचालित बताये जा रहे कुमार हायटेक डीजे का इस्तेमाल किया गया था.

कुशवाहा नगर-सुरापुर अखाड़ा में डीजे के साथ डांस का आरोप

कुशवाहा नगर-सुरापुर अखाड़ा के मामले में संयोजक विक्की कुमार, पिता गुलवचंद्र भगत, निवासी छपिया खुर्द के साथ सुरेंद्र प्रसाद, संतोषी भगत, योगेंद्र प्रसाद, राजकुमार, डायमंड कुमार, राकेश कुमार, अजित कुमार, रंजित कुमार भगत, अरुण कुमार, रोहित कुमार, टुनटुन प्रसाद, सुधीर कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, अनुज कुमार, मदन कुमार साह और आकाश कुमार के नाम आवेदन में दर्ज हैं.

पुलिस के अनुसार, इस जुलूस में कुशवाहा नगर के रवी डीजे से डीजे बजाया गया और अश्लील डांस कराने का आरोप है.

छपिया बुजुर्ग अखाड़ा में डीजे बजाने का आरोप

छपिया बुजुर्ग अखाड़ा नंबर-1 के मामले में अखाड़ा संयोजक विशाल कुमार गुप्ता, पिता भगवान प्रसाद गुप्ता, निवासी छपिया बुजुर्ग का नाम दर्ज है. डीजे संचालक के रूप में विकास कुमार यादव, पिता नारायण यादव, निवासी छपिया बुजुर्ग का नाम है. पुलिस के अनुसार वह बीके डीजे का संचालन करते हैं.

इस अखाड़े के संबंध में पुलिस ने डीजे बजाने का आरोप दर्ज किया है, जबकि अश्लील डांस कराने की बात नहीं कही गयी है.

जुड़कन अखाड़ा नंबर-2 के मामले में भी प्राथमिकी

जुड़कन अखाड़ा नंबर-2 के मामले में संयोजक लाल बाबू चौरसिया, पिता गुलावचंद्र चौरसिया, निवासी जुड़कन के साथ अगोद कुमार, धनंजय कुमार, पंकज कुमार, गुड्डु कुमार, नागेंद्र मांझी, सुरेश भगत, समित कुमार, सत्येंद्र राम, विनोद कुमार यादव, रमेश यादव, दिनेश यादव, बलिंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, रितेश यादव, विवेक यादव, गोलू यादव, संग्राम चौरसिया, विक्की चौरसिया, राहुल चौरसिया, पवन चौरसिया, रोहित चौरसिया, शिंकु चौरसिया और अरुण चौरसिया के नाम शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, इस जुलूस में सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा कुशवाहा डीजे बजाया गया था.

वीडियोग्राफी को बनाया गया प्राथमिकी का आधार

एसआई अनिकेत कुमार ने आवेदन में बताया है कि जुलूस के दौरान सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए डीजे और ऑर्केस्ट्रा बजाया गया तथा अश्लील डांस कराया गया. पुलिस के अनुसार पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करायी गयी है. इसी वीडियोग्राफी को कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया गया है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी में दर्ज आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन