सीवान में करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत, रोजी-रोटी के लिए भेड़वनिया गांव में रहकर करता था मजदूरी

Updated:
विज्ञापन

सीवान मॉडल थाना

Nepal Worker Death : सीवान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बिजली करंट से नेपाल के एक मजदूर की दुखद मौत हो गई. शौच के लिए गए भीम बहादुर की मौके पर ही जान चली गई. इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ ला दिया है.

विज्ञापन

Nepal Worker Death : सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बिजली करंट की चपेट में आने से नेपाल के एक मजदूर की मौत हो गई. घटना 14 अगस्त की रात करीब आठ बजे भेड़वनिया गांव में हुई. मृतक की पहचान नेपाल के प्यूठान जिले के यारावती गांव निवासी भीम बहादुर सारू मगर के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेजा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

शौच के लिए निकले थे भीम बहादुर

परिजनों के अनुसार, 14 अगस्त की शाम भीम बहादुर सारू मगर शौच के लिए गए थे. इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

भेड़वनिया में परिजनों के साथ करते थे मजदूरी

मृतक भीम बहादुर सारू मगर नेपाल के प्यूठान जिले के यारावती गांव के रहने वाले थे. वह ओम बहादुर सारू मगर के पुत्र थे. बताया गया कि वे अपने परिजनों के साथ भेड़वनिया गांव में रहकर मजदूरी करते थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर हाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

बहनोई ने थाने में दिया आवेदन

मृतक के बहनोई पुष्कर थापा, निवासी हंसपुर, जिला प्यूठान, नेपाल ने घटना को लेकर भगवानपुर हाट थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में उन्होंने बताया कि भीम बहादुर शौच के लिए गए थे और इसी दौरान बिजली करंट की चपेट में आ गए.

यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बहनोई के आवेदन के आधार पर यूडी कांड दर्ज किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और करंट लगने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

परिवार में पसरा मातम

भीम बहादुर की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिजनों में शोक का माहौल है. रोजी-रोटी के लिए नेपाल से बिहार आए मजदूर की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read : सीवान में 17,18 और 19 अगस्त को गुल रहेगी बिजली, 8 फीडरों पर अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन, नोट कर लें पूरा शेड्यूल


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन