सीवान: दरौंदा में माचिस के पैसे मांगने पर विवाद, दुकानदार समेत तीन लोगों से मारपीट
घायल लोगो का इलाज करते डॉक्टर
कोथुआ सारंगपुर गांव में माचिस के पैसे मांगने को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस घटना में दुकानदार सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Siwan News: दरौंदा थाना क्षेत्र के कोथुआ सारंगपुर गांव में दुकान से माचिस खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों द्वारा दुकानदार समेत तीन लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.
माचिस के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद
पीड़ित राहुल कुमार शर्मा के अनुसार, उनके बड़े पापा की दुकान पर गांव का ही एक युवक सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने आया था. माचिस देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे की मांग की, तो युवक गाली-गलौज करने लगा. राहुल कुमार शर्मा के अनुसार, विरोध करने पर युवक ने फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया. आरोप है कि कुछ ही देर बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी.
मारपीट में तीन लोग घायल
मारपीट की घटना में राहुल कुमार शर्मा (22 वर्ष), पिता मिठू लाल शर्मा, नीरज शर्मा (30 वर्ष), पिता स्व. छठी लाल शर्मा तथा मिठू लाल शर्मा (50 वर्ष), पिता स्व. जगरनाथ शर्मा घायल हो गए. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











