सीवान नगर परिषद के 400 कर्मियों का बनेगा पूरा सेवा रिकॉर्ड, 24 घंटे में मांगी गई नियुक्ति से वर्तमान तक की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो. नगर परिषद् सीवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान नगर परिषद के 400 कर्मचारियों का नियुक्ति से लेकर वर्तमान तक का पूरा सेवा रिकॉर्ड 24 घंटे में तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन

Siwan News : नगर परिषद सीवान में कार्यरत करीब 350 से 400 कर्मियों का नियुक्ति से लेकर वर्तमान तक का पूरा सेवा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की अद्यतन जानकारी 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इसके बाद नगर परिषद में कर्मियों की नियुक्ति, शैक्षणिक योग्यता और सेवा अवधि से जुड़ी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

विज्ञापन

नियुक्ति से लेकर वर्तमान स्थिति तक जुटेगा रिकॉर्ड

विभाग के निर्देश के अनुसार कर्मचारियों के नाम, पद और सेवा अवधि के साथ उनकी नियुक्ति किस आधार पर हुई, इसका भी पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा. विभाग का उद्देश्य नगर निकायों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी का सेवा इतिहास वर्तमान स्थिति तक उपलब्ध कराना है.

नाम से लेकर आधार और पैन तक की जानकारी

विभाग के अवर सचिव राजेश्वर राज ने सभी नगर परिषद और नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्धारित प्रपत्र में कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. इसमें कर्मचारी का नाम, पदनाम, पिता का नाम, गृह जिला, जन्म तिथि, आधार नंबर और पैन नंबर शामिल है.

इसके साथ कर्मचारी किस आरक्षित श्रेणी से संबंधित है, इसकी जानकारी भी देनी होगी. मैट्रिक, इंटरमीडिएट और डिप्लोमा या डिग्री तक की शैक्षणिक योग्यता का विवरण भी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा.

नियुक्ति किस आदेश पर हुई, यह भी होगा दर्ज

कर्मचारी की नियुक्ति की तिथि, किस पद पर नियुक्ति हुई और किस प्राधिकारी के आदेश से नियुक्ति हुई, इसकी जानकारी भी देनी होगी. नियुक्ति से जुड़े आदेश और प्रक्रिया का विवरण भी रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा. इससे नगर परिषद में अलग-अलग समय पर हुई नियुक्तियों की जानकारी एक जगह उपलब्ध हो सकेगी.

स्थायी, संविदा और दैनिक कर्मियों का भी बनेगा रिकॉर्ड

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कर्मचारी स्थायी है, संविदा पर कार्यरत है या दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर काम कर रहा है, इसका विवरण देना होगा. इसके साथ ईपीएफ से संबंधित जानकारी और अब तक की सेवा अवधि भी दर्ज करनी होगी.

24 घंटे में जुटानी होगी 350 से 400 कर्मियों की जानकारी

सीवान नगर परिषद में करीब 350 से 400 कर्मियों के कार्यरत होने के कारण विभाग के निर्देश के बाद इतने कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर रिकॉर्ड तैयार करना होगा. 24 घंटे की समय सीमा तय होने से नगर परिषद के संबंधित कर्मचारियों को पुराने नियुक्ति रिकॉर्ड और सेवा से जुड़े दस्तावेजों से जानकारी जुटानी होगी.

इस कवायद के बाद नगर परिषद में कार्यरत कर्मियों की नियुक्ति, योग्यता, सेवा अवधि और वर्तमान स्थिति से संबंधित जानकारी एक जगह उपलब्ध हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन